Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

इंग्लैंड से मिली हार के बाद फ्रांस के कोच डेशां ने कहा- हार की जिम्मेदारी मेरी

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से 6-4 की हार के बाद फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशां ने अपनी टीम के पहले हाफ के प्रदर्शन को "शर्मनाक" बताया।

19 Jul 2026

इंग्लैंड से मिली हार के बाद फ्रांस के कोच डेशां ने कहा- हार की जिम्मेदारी मेरी

मियामी। फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से 6-4 की हार के बाद फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशां ने अपनी टीम के पहले हाफ के प्रदर्शन को "शर्मनाक" बताया। उन्होंने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन तीसरे स्थान पर रहने का मौका गंवा दिया।

इंग्लैंड ने मियामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस हार के साथ ही डेशां का 14 वर्षों का सफल कार्यकाल भी समाप्त हो गया।

मैच के बाद डेशां ने कहा, "यह हार है। हम 4-0 से पीछे थे। हमने पहला हाफ शर्मनाक खेला। हालांकि इसके बाद हमने जुझारूपन दिखाया और कई अच्छी चीजें भी कीं। हमारे पास स्कोर 4-4 से बराबर करने के दो मौके थे। उसके बाद हमने और अधिक आक्रामक खेल दिखाया। हमने वही करने की कोशिश की जो हम जानते हैं। इसकी जिम्मेदारी मेरी है। पहले हाफ में मैं वह नहीं कर पाया जो करना चाहिए था। कम से कम दूसरे हाफ में हमारी टीम ने अपना असली खेल दिखाया, भले ही हार का दर्द बना हुआ है। निश्चित रूप से तीसरे स्थान पर रहना बेहतर होता।"

फ्रांस पहले हाफ में 0-4 से पिछड़ गया था। दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने एक गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया।

एम्बाप्पे के दो गोलों के साथ वह फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 22 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि 87वें मिनट में बुकायो साका ने पेनल्टी पर अपना हैट्रिक पूरा कर इंग्लैंड को फिर बढ़त दिला दी। इसके बाद उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए एक और गोल किया, लेकिन स्टॉपेज टाइम में जूद बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की जीत सुनिश्चित कर दी।

डेशां ने कहा, "हम यहां बड़े इरादों के साथ आए थे। हमने कई सकारात्मक चीजें भी कीं, लेकिन स्पेन के खिलाफ मैच में हम चूक गए। यह पूरा अभियान असफल नहीं कहा जा सकता। हमारे पास प्रतिभाशाली टीम है और युवा खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ेंगे। हमारे पास और बेहतर परिणाम हासिल करने की क्षमता थी।"

उन्होंने आगे कहा, "व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के साथ यह सफर मेरे लिए बेहद शानदार रहा। तैयारी की शुरुआत से लेकर हमने आठ सप्ताह साथ बिताए और यह अनुभव यादगार रहा। खेल के लिहाज से निराशा जरूर है, लेकिन हमें करोड़ों फ्रांसीसी प्रशंसकों को भावनात्मक पल देने का अवसर मिला। विश्व कप से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।"

14 वर्षों का सफल कार्यकाल हुआ समाप्त

डिडिएर डेशां ने वर्ष 2012 में फ्रांस की राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में फ्रांस ने 2018 फीफा विश्व कप का खिताब जीता, 2022 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और 2026 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा। हालांकि स्पेन से सेमीफाइनल में हार और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में मिली हार के साथ उनका सफल कार्यकाल समाप्त हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड से मिली हार के बाद फ्रांस के कोच डेशां ने कहा- हार
फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से 6-4 की हार के बाद फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशां ने अपनी टीम के पहले हाफ के प्रदर्शन को "शर्मनाक"





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News